Hindi News / "आनंद पुष्कर के पहल पर बिहार के संस्कृत विद्यालयों की जांच संबंधी आदेश...

BIHAR NEWS : "आनंद पुष्कर के पहल पर बिहार के संस्कृत विद्यालयों की जांच संबंधी आदेश संशोधित"

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार के संस्कृत विद्यालयों की जांच प्रक्रिया में न्यायसंगत एवं व्यवहारिक संशोधन हेतु सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर द्वारा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आग्रह किया गया था. इसके संबंध में पुष्कर ने पत्र के माध्यम से आग्रह किया था कि पूर्व के संस्कृत विद्यालयों की जांच अराजकीय संस्कृत शिक्षण संस्थानों की अपने-अपने समय के लागू तत्कालीन प्रस्वीकृति की शर्तें नियमावली 1976 तथा 1993 के आलोक में कराई जाय,ताकि इनमें कार्यरत किसी भी विद्यालय या शिक्षक के साथ अन्याय न हो.

बिहार राज्य के ऐसे समस्त संस्कृत विद्यालय परिवार में प्रसन्नता है कि सारण निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता पुष्कर के पहल पर मंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संवेदनशीलता के साथ उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की. उनके निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा सक्रियता दिखाते हुए इसके संबंध में पूर्व के विभागीय पत्रांक - 1217 , दि.- 01.06.2026 को अब संशोधित भी कर दिया गया है, जिसमें पूर्व की विसंगतियों को दूर करते हुए जांच प्रक्रिया को अधिक न्यायपूर्ण एवं स्पष्ट बनाया गया है.

यह निर्णय बिहार राज्य के समस्त संस्कृत विद्यालयों,वहां कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था के हित में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है. इसके लिए बिहार राज्य के समस्त संस्कृत विद्यालय परिवार के साथ ही साथ ई. आनंद पुष्कर ने‌ भी शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है. इसके साथ ही पुष्कर ने विश्वास व्यक्त किया है कि शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में बिहार की शिक्षा व्यवस्था में न्याय के साथ अधिकाधिक विकास होगा और राज्य में शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य को हासिल करने में सहूलियत होगी.