Hindi News / पटना HC एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर वरीय एडवोकेट योगेश चंद्र वर्मा...

BIHAR NEWS : पटना HC एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर वरीय एडवोकेट योगेश चंद्र वर्मा का अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

Edited By:  |
bihar news bihar news

Patna : पटना हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा का दरभंगा हाउस स्थित एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्हें फूल-मालाओं और गुलदस्तों से सम्मानित किया गया तथा उनके नेतृत्व में संघ के सशक्त और पारदर्शी संचालन की उम्मीद जताई गई.

समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे. वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार वर्मा,आर.के. शुक्ला,दुर्गानंद झा,मदन झा,उमानाथ मिश्रा,रविंद्र नाथ दुबे,कामेश्वर प्रसाद सिंह,सतीश चंद्र झा,मनीष झा,जितेंद्र कुमार पांडेय,अमरेंद्र कुमार,धीरेंद्र कुमार सिंह और नुरुल होदा समेत कई अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी.

वहीं, विजिलेंस कमेटी और कार्यकारिणी समिति की नव-निर्वाचित महिला सदस्य सोनी कुमारी और रचना कुमारी ने भी शुभकामनाएं दी.