BIHAR NEWS : पटना के मरीन ड्राइव पर दुकानदारों का लगातार चौथे दिन धरना प्रदर्शन जारी

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:राजधानी के पटना मरीन ड्राइव दुकानदार संघ के बैनर तले फुटपाथी दुकानदारों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है.

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में दुकानदारों ने एकजुट होकर हाथ उठाकर विरोध जताया और रोजी-रोटी बचाने की मांग की.दुकानदारों का कहना है कि पुनर्वास और दुकान आवंटन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है,जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. संघ ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है.

गंगा पथ फुटपाथी दुकान संघ के अध्यक्ष मनीष कांत और उपाध्यक्ष रमण कुमार निराला ने कहा है कि तीन माह से इंतजार और रोजगार में नुकसान झेल रहे दुकानदारों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

उनका आरोप है कि नगर निगम ने जिन स्थानों पर जगह दी है,वहां ग्राहकों की आवाजाही नहीं है,जिससे दुकानदारों का व्यवसाय ठप पड़ गया है.

संघ का कहना है कि गंगा किनारे धूल की वजह से खाने-पीने का सामान खराब हो रहा है और ग्राहक रुकना नहीं चाहते. साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि गंगा पथ पर बन रही नई दुकानों में पहले से दुकान चला रहे फुटपाथी दुकानदारों के बजाय नए लोगों को जगह देने की बात कही जा रही है. संघ ने इस पूरे मामले पर पुनर्विचार करने की अपील की है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--