BIHAR NEWS : पूर्व MLA सुनीता सिंह चौहान एवं राणा रणधीर सिंह चौहान समर्थकों के साथ जदयू में हुए शामिल
पटना: बेलसंड की पूर्व विधायक सुनीता सिंह चौहान जी एवं वरिष्ठ नेता राणा रणधीर सिंह चौहान जी ने अपने साथियों एवं बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जनता दल (यू) परिवार में घर वापसी की. सभी का पार्टी के प्रदेश अध्यक्षUmesh Singh Kushwahaजी ने जद (यू) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराकर स्वागत किया.
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार,मंत्री लेसी सिंह,पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक श्याम रजक,सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद संजय सिंह,विधायक पंकज मिश्रा,अरुण मांझी,विधान पार्षद सह प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता,रेखा गुप्ता,पूर्व मंत्री रंजू गीता,मुख्यालय प्रभारी शंभू कुशवाहा,अरुण वर्मा,सुमित कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से नगेंद्र सिंह,लाल बाबू पासवान,नवीन कुमार सिन्हा,अब्दुल खालिक,मो. मुमताज हुसैन सहित कई अन्य लोग शामिल रहे.
कार्यक्रम का मंच संचालन मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा जी ने किया.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





