BIHAR NEWS : बड़गांव स्टेट में भव्य संक्रांति मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद दुबे हुए शामिल

Edited By:  |
bihar news bihar news

बगहा : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बड़गांव स्टेट में भव्य संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद दुबे शामिल हुए. उनके साथ बगहा विधायक राम सिंह तथा रामनगर विधायक नंदकिशोर राम भी उपस्थित रहे.

बड़गांव स्टेट के अमरेश्वर सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री सतीश चंद दुबे को अंगवस्त्र एवं राम मंदिर प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद दुबे ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित भोज में सहभागिता की और उपस्थित जनसमूह से संवाद किया.

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए भारत,बिहार एवं चंपारणवासियों के सुख,शांति और समृद्धि की कामना की.

“मकर संक्रांति आपसी सद्भाव,समरसता और नई ऊर्जा का पर्व है. यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए.”

बड़गांव स्टेट से मकर संक्रांति मिलन समारोह की ये तस्वीरें सामाजिक सौहार्द और परंपराओं की सुंदर झलक पेश करती है.

बगहा से राकेश की रिपोर्ट--