BIHAR NEWS : मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार पटना महावीर मंदिर में हनुमान जी का दर्शन कर मांगा आशीर्वाद
Edited By:
|
Updated :07 May, 2026, 05:56 PM(IST)
पटना : सम्राट कैबिनेट में मंत्री पद का शपथ लेने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार गुरुवार को पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे और भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद लिया.
गौरतलब है कि बिहार में गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी के अगुवाई में एनडीए सरकार का विस्तार हुआ है. 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. इसमें भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (आर) के 2, हम का 1 और आरएलएम का 1 मंत्रियों ने शपथ ली है. जदयू से पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने शपथ ली है.
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--





