Hindi News / शिवहर डीएम ने बच्चों को दी दो बूंद,2 जुलाई तक चलेगा अभियान

पोलियो मुक्त बनाने का संकल्प : शिवहर डीएम ने बच्चों को दी दो बूंद,2 जुलाई तक चलेगा अभियान

Edited By:  |
polio mukt banane ka sankalp polio mukt banane ka sankalp

शिवहर: देश और समाज को पोलियो मुक्त बनाने के संकल्प के साथ 28 जून से 'पल्स पोलियो अभियान–2026' की शुरूआत की गई. अभियान की गंभीरता को देखते हुए डीएम प्रतिभा रानी खुद सड़क पर उतरी और शहर के सबसे व्यस्त चौक यानी जीरो माइल चौक पर पहुंचकर शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवन रक्षक दवा पिलाई.

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा किपोलियो जैसी गंभीर बीमारी के पूर्ण उन्मूलन के लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जानी अनिवार्य है. देश और समाज को स्वस्थ व पोलियो मुक्त बनाए रखने में हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान आज 28 जून से 02 जुलाई तक चलेगा, इसलिए सभी लोग अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और इस महाअभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें. स्वास्थ्य विभाग की टीमघर-घर जाकर दवा पिलाएंगी.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,अभियान के पहले दिन जिले के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है. इसके उपरांत, स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को ट्रैक करेंगे और उन्हें पोलियो की खुराक देंगे,ताकि जिले का कोई भी बच्चा इस जीवन रक्षक दवा से वंचित न रहे.