औरंगाबाद : जिले के रफीगंज से ओबरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर बहादुरपुर गांव के पास बना पुल अचानक धंस गया है. पुल धंसने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है,जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बताया जा रहा है कि रफीगंज–ओबरा मुख्यमार्ग पर बहादुरपुर गांव के समीप ट्रक पुल से गुजरती ही पुल अचानक धंस गई. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन ठप हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल काफी पुराना था और लंबे समय से जर्जर हालत में था. इसकेबावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत की कोई ठोस पहल नहीं की गई. पुल धंसने से स्कूली बच्चों,मरीजों और दैनिक यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनज़र पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है. वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है. वहीं,स्थानीय ग्रामीणों ने पुल के शीघ्र निर्माण की मांग की है,ताकि आवागमन जल्द से जल्द बहाल हो सके.

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है,लेकिन अगर समय रहते पुल की मरम्मत नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है.

औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट –