Hindi News / बंगाल में शुभेंदु राज - निरहुआ ने बताया जनता की पसंद, खेसारी के...

BIHAR NEWS : बंगाल में शुभेंदु राज - निरहुआ ने बताया जनता की पसंद, खेसारी के प्रचार और पीएम के सोमनाथ दौरे पर दिया बड़ा बयान"

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है. शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. इस ऐतिहासिक बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भोजपुरी फिल्म स्टार और पूर्व भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव'निरहुआ'ने इसे बंगाल की जनता की जीत बताया है.

"बंगाल की जनता ने वही किया है जो वो लंबे समय से चाहती थी. शुभेंदु अधिकारी बंगाल की असली पसंद हैं. लंबे समय से राज्य को प्रगति के रास्ते पर जाने से रोका जा रहा था,लेकिन अब जनता ने बहुमत देकर स्पष्ट कर दिया है कि वे विकास चाहते हैं. एक सक्षम उम्मीदवार को मुख्यमंत्री बनाया गया है,जो बंगाल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे."

(प्रधानमंत्री के सोमनाथ दौरे पर):

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ मंदिर दौरे पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए निरहुआ ने कहा कि यह कोई चुनावी स्टंट नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है.

"प्रधानमंत्री का सोमनाथ दौरा पूर्व निर्धारित है. वे हमेशा से हमारी धार्मिक भावनाओं और सांस्कृतिक धरोहरों का सम्मान करते आए हैं. उन्होंने धरातल पर काम करके दिखाया है. 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प उन्होंने लिया है,देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है."

पश्चिम बंगाल चुनावों में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव द्वारा किए गए प्रचार पर निरहुआ ने सधा हुआ रुख अपनाया. उन्होंने लोकतंत्र और व्यक्तिगत विचारधारा का हवाला देते हुए कहा:

"लोकतंत्र में हर किसी को अपनी विचारधारा व्यक्त करने और अपनी पसंद की सरकार चुनने की आजादी है. सबकी अपनी सोच होती है. हमारी कोशिश रहती है कि हर राज्य में भाजपा की सरकार बने,क्योंकि हम राष्ट्रवाद और सनातन की बात करते हैं. जिनकी विचारधारा हमसे अलग है,वे अलग प्रचार करते हैं,इसमें कोई दिक्कत नहीं है. अंततः जनता ही जनार्दन है."

संजय कुमार की रिपोर्ट--