Hindi News / बिहार के गया, नवादा और जहानाबाद के किसानों की जीवनरेखा बनी ढाढर परियोजना

BIHAR NEWS : बिहार के गया, नवादा और जहानाबाद के किसानों की जीवनरेखा बनी ढाढर परियोजना

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना/गया : बिहार के गया में बनी ढाढर सिंचाई परियोजना से लाखों किसानों की दूर हुई परेशानी, अब आसानी से मिल रहा है. खेतों की सिंचाई के लिए पानी बिहार के ढाढ़र सिंचाई परियोजना का उद्घाटन साल2020में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. गया के फतेहपुर के सोहजना दोनैया में एक बैराज बना था, जिससे बिहार के तीन जिलों गया, नवादा, जहानाबाद के लाखों किसानों के खेतों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराती है.

किसानों के लिए वरदान

गया जिला के फतेहपुर खंड मसोहजनाम के पास ढाढ़र नदी पर138मी० लबे बराज का निर्माण कार्य बिहार झारखंड के विभाजन के पूर्व पूर्ण करा लिया गया था. तिलैया ढाढ़र अपसरण योजना में तिलैया जलाशय से1.40लाख एकड़ फिट पानी को नहर के माध्यम से सोहजना बराज पर ढाढ़र नदी में लाने का प्रवधान है, जिससे बिहार के गया एवं नवादा जिल के कुल31700हे० में सिंचाई सुविधा उपलध होती है. वर्तमान में ढाढ़र नदी से प्राप्त हो रहे जल से बायें मुख्य नहर एवं इससे निस्सृत नहर प्रणालियों द्वारा6900हे० क्षेत्र में खरीफ सिंचाई उपलब्ध करायी जा रही है. शेष24800हे० क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बहाल करने हेतु झारखड राज्य के तिलैया जलाशय से ढाढ़र नदी में बैराज स्थल पर अतिरिक्त जल की आवश्यकता है.

300करोड़ की ढाढर सिंचाई परियोजना

करीब300करोड़ रुपये के लागत से बने इस नहर को भले ही लोग बरसाती नाला कहते हैं लेकिन इस नहर का पानी लाखों किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. ये सालों भर किसानों को पानी की उपलब्धता कराती है. मानसून के मौसम में बरसात के बाद नदियों का जल यहां पहुंचता है और बैराज से जुड़े विभिन्न नहर-ब्रांच की ओर मोड़ा जाता है जो सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचती है.

पहले था तिलैया ढाढर सिंचाई परियोजना

इस बैराज का किसानों को काफी लाभ मिल रहा है. पहले यह तिलैया ढाढ़र सिंचाई परियोजना के नाम से क्रियान्वयन हुई थी. यह बिहार के कई जिलों के लाखों किसानों के लिए अत्यंत ही महात्वाकांक्षी योजना थी. इसकी शुरुआत से ही प्रक्रिया पेचीदगी भरी चलती रही और फिर जैसे ही साल2000में झारखंड का बंटवारा हुआ, तो तिलैया ढाढर सिंचाई परियोजना पूरी हुई.

कैसे होता है काम: गया के फतेहपुर में सोहजना दोनैया गांव में ढाढ़र सिंचाई परियोजना का बैराज बना है. यहीं से पानी को गया, नवादा और जहानाबाद के किसानों के खेतों की ओर पहुंचता है.

सत्यभामा देवी ने की थी पहल

जानकारों की मानें, तो ढाढ़र सिंचाई परियोजना की कहानी1960-1970के बीच से शुरू होती है. वर्ष1964में जहानाबाद की सांसद रही सत्यभामा देवी की पहल पर तिलैया ढाढ़र सिंचाई परियोजना जैसी महात्वाकांक्षी योजना की रूपरेखा तैयार की गई थी इसके बाद गया जिले में पड़े सुखाड़ की स्थिति का जायजा लेने केंद्रीय मंत्री केएन राव आए थे, तो जहानाबाद सांसद सत्यभामा देवी ने इसका प्रस्ताव रखा था. उनके प्रयास के बूते1974में इस परियोजना को अंतिम रूप दिया गया था.

1990तक इसे पूरा करने की योजना थी

इस परियोजना के लिए तब13करोड़43लाख की राशि स्वीकृत हुई थी. हालांकि शुरुआत में इसके क्रियान्वयन की रफ्तार थोड़ी धीमी थी. इस क्रम में20अक्टूबर1984को तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह ने फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत सोहजना दोनैया के समीप ढाढ़र नदी पर सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया था. इस योजना को जल्द ही पूरा कर लिया जाना था.1990तक इसे पूरा करने की योजना तैयार की गई थी.

झारखंड अलग होते ही परियोजना ठप- बिहार-झारखंड के बंटवारे के बाद से ही ढाढ़र सिंचाई परियोजना पूरी तरह से अधर में लटक गई, क्योंकि तिलैया ढाढर सिंचाई परियोजना के तहत तिलैया डैम से पानी पहुंचना था. बंटवारे के बाद झारखंड सरकार ने पानी देने से इनकार कर दिया. बिहार से झारखंड के अलग होने के कारण तिलैया ढाढर सिंचाई परियोजना अधर में लटक गई. इसके बाद कई समाजसेवी के द्वारा इस परियोजना को शुरू कराने को लेकर धरना प्रदर्शन किए गए. गया, पटना और दिल्ली तक आंदोलन चलाया.

परियोजना नौवीं पंचवर्षीय योजना में शामिल

तिलैया ढाढ़र सिंचाई परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए प्रसिद्ध समाजसेवी महेंद्र सिंह अधिवक्ता ने बड़ी लड़ाई लड़ी. फिर भी यह मामला अधर में लटका रहा. हालांकि, इसके बीच1998में सुप्रीम कोर्ट में यह मामला गया. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस भेज कर जवाब मांगा था, तब झारखंड का विभाजन नहीं हुआ था. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को आर्थिक समस्या बताकर इस परियोजना को नौवीं पंचवर्षीय योजना में शामिल करने की बात कही और फिर इसे उस योजना में शामिल करते हुए केंद्र सरकार ने30करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी. तिलैया ढाढर सिंचाई परियोजना से अकेले गया के35हजार223हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाता है वह भी सालों भर यह लाभ मिलता. अब सिर्फ खरीफ फसल के लिए ही66सौ हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य रह गया है.

खरीफ फसलों के समय मिलता है लाभ: विभागीय सोर्स की मानें, तो खरीफ मौसम में सोहजना दोनैया बैराज से739 क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है, जो इस बैराज से जुड़े नहरों और उनकी शाखों में प्रवाहित होता है. इससे किसानों को लाभ मिलता है. यह लाभ किसानों के सिर्फ खरीफ फसलों को ही मिल पाता है. ढाढ़र सिंचाई परियोजना से60 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य भी रखा गया है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा.