Hindi News / खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने गेहूँ एवं मसूर अधिप्राप्ति में...

BIHAR NEWS : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने गेहूँ एवं मसूर अधिप्राप्ति में तेजी लाने का दिया निर्देश

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को "खरीफ विपणन मौसम2025-26"अंतर्गत सी० एम० आर० की प्राप्ति तथा "रबी विपणन मौसम2026-27"में राज्यान्तर्गत संचालित विकेंद्रीकृत अधिप्राप्ति योजना के तहत गेहूं अधिप्राप्ति एवं प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत मसूर अधिप्राप्ति की प्रगति हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह,बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार,खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव विभूति रंजन चौधरी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे. भारतीय खाद्य निगम (FCI),नेफेड,एनसीसीएफ सहित सभी जिलों के जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक (बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए.

समीक्षा के दौरान सचिव,खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग अभय कुमार सिंह ने सी०एम०आर० चावल प्राप्ति कार्य में तेजी लाने,गेहूँ अधिप्राप्ति को लक्ष्य के अनुरूप संचालित करने तथा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही मसूर अधिप्राप्ति कार्य को भी लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने हेतु मसूर अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

गेहूं अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने हेतु जिलों की अधिप्राप्ति कार्य हेतु योग्य सभी समितियों (पैक्सों एवं व्यापार मंडलों) को सक्रिय करने,तथा सभी सक्रिय पैक्सों एवं व्यापार मंडलों का गेहूं अधिप्राप्ति हेतु लक्ष्य को निर्धारित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही निरंतर व्यापक समीक्षा कर गेहूं अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.

बैठक में अधिप्राप्ति कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग,भुगतान प्रक्रिया में तेजी तथा जिलास्तर पर समन्वय स्थापित कर "रबी विपणन मौसम2026-27"हेतु गेहूं एवं मसूर के अधिप्राप्ति में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--