BIHAR NEWS : राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में फायर सेफ्टी डिक्लेरेशन का किया शुभारंभ
Edited By:
|
Updated :27 Jun, 2026, 06:30 PM(IST)
पटना : बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन शनिवार को पटना के लोक भवन में राज्यस्तरीय अग्नि सुरक्षा सेमिनार में शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान फायर सेफ्टी डिक्लेरेशन का शुभारंभ किया.
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि अग्नि सुरक्षा एक बार का नहीं,बल्कि सतत दायित्व है.व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया.नियमित फायर ऑडिट और मॉक ड्रिल को आवश्यक बताया. आपदा से निपटने के लिए बेहतर तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया की जरूरत बताई. राज्यपाल नेइंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS)को मजबूत करने की अपील की.ईआरएसएस-112के व्यापक उपयोग पर विशेष बल दिया.एआई और जीआईएस जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल की वकालत की.सुरक्षित और आपदा-प्रतिरोधी बिहार के निर्माण का आह्वान किया.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





