BIHAR NEWS : शिक्षक नेता आनंद पुष्कर को सिवान के शिक्षकों का मिल रहा अपार समर्थन
पटना:सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव में पांचों जिले के सम्मानित मतदाता शिक्षक बंधु इस बार किसी प्रत्याशी के लिए नहीं, बल्कि खुद के अस्तित्व के लिए संघर्षरत हैं. विगत वर्षों में क्षेत्र के शिक्षकों के लिए Voice of Teachers के रूप में पहचान कायम कर चुके शिक्षक नेता आनंद पुष्कर के पक्ष में पांचों जिले के शिक्षकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है.
हाल ही में आनंद पुष्कर द्वारा सिवान जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालय भ्रमण के दौरान बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सिवान जिला इकाई के समस्त कार्यकारिणी सहित आम शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा.
आनंद पुष्कर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार की बेहतरी के लिए वे सदैव ही संघर्ष किए हैं और आगे भी शिक्षक व शिक्षा के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे. सभी कोटि के शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान, वास्तविक रूप में सेवा-निरंतरता का लाभ और सेवानिवृत्ति के पश्चात् पेंशनादि का वास्तविक लाभ दिलाने की उनकी कार्ययोजना है. सम्मानित शिक्षक बंधुओं का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो वे इसे दिलाकर ही रहेंगे.
जिले के तमाम शिक्षकों ने कहा कि चुनावी मैदान में शिक्षकों का एकमात्र उम्मीदवार आनंद पुष्कर ही हैं. अतः शिक्षक हितैषी पुष्कर की जीत ही शिक्षकों की जीत होगी.





