BIHAR NEWS : बिहार के विभागों में व्यवस्था सही से लागू हो, इसके लिए सरकार कर रही काम- शिक्षा मंत्री
पटना : बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति पर कहा अब उन्हें कहीं भी ट्रांसफर के लिए जाने की जरूरत नहीं है. शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन करने के बाद उनका ट्रांसफर कर दिया जाएगा. शिक्षक अपने ब्लॉक में रहेंगे. इस पर काम किया गया है. ट्रांसफर प्रक्रिया अब भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी होगा. मगध नियोजित शिक्षकों का ट्रांसफर उनके नियोजन नियमावली के अनुसार होगी. उसके लिए भी आगे शिक्षा विभाग बदलाव की नीति लाएगा.
एनसीईआरटी के पुस्तकों में चुनाव आयोग की देश में सरकार बनाने की भूमिका की जानकारी बच्चों को पढ़ाई के माध्यम से दी जाने के फैसले पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा भी एनसीईआरटी के पुस्तकों को बच्चों को पढ़ने के लिए लागू किया जाएगा. चुनाव आयोग की भूमिका को एनसीईआरटी के पुस्तकों में समाहित किया गया है यह बहुत अच्छी बात है. राम मंदिर में दान के पैसे और आभूषण की चोरी मामले के दोषियों पर कार्रवाई होने पर कहा जो राम का पैसा चोरी करेंगे उस पर कार्रवाई होगी. चाहे वह कोई भी हो. वहां पर राम के रास्ते पर चलने वाली ही सरकार बैठी हुई है और जो भी वहां पर ऐसा काम करेगा वह बचेगा नहीं.
लखनऊ में कोचिंग में अगलगी की घटना में बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री ने भी बिहार के कोचिंग संस्थानों पर सुरक्षा मांग को और अन्य नियमों का पालन करने को लेकर नई नियमावली लाने की बात कही है. उन्होंने कहा यह नियमावली कोचिंग के लिए गाइडलाइन होगी जिसके अनुसार उन्हें अपने कोचिंग संचालक को करना होगा.
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा पीएमसीच के प्रिंसिपल पर कार्रवाई के मामले पर शिक्षा मंत्री ने कहा इससे बड़ा लापरवाही क्या हो सकता है. जब मंत्री अस्पताल में जाते हैं और प्रिंसिपल गायब होते हैं. बिहार के विभागों में व्यवस्था सही से लागू हो इसके लिए सरकार काम कर रही है. इसी रास्ते पर शिक्षा विभाग भी चल रहा है जो शिक्षक सही पढ़ाई से जुड़े रहेंगे, उन्हें मैं सिर पर बिठा कर रखूंगा जो गलत करेंगे उन पर कार्रवाई तय है. भरत तिवारी मामले पर सरकार की कार्रवाई पर शिक्षा मंत्री ने कहा इसमें अगर गड़बड़ी हुई है तो सरकार जांच करा रही है. न्यायिक जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जांच रिपोर्ट का इंतजार लोग करें, उस पर सरकार कार्रवाई करेगी.
रबड़ी देवी के बंगला खाली करने के विवाद पर शिक्षा मंत्री ने कहा एनडीए की सरकार गरीब लोगों को घर दिलाने की योजना पर काम कर रही है. राष्ट्रीय जनता दल राबड़ी देवी का सारा कुनबा राबड़ी देवी को बांग्ला दिलाने में लगा हुआ है. हमारे और उनमें यही अंतर है, देखते हैं आगे क्या होगा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





