BIHAR NEWS : पथ में व्यापक बदलाव हेतु मीठापुर-सिपारा-रामगोबिन्द सिंह महुली-पुनपुन पथ परियोजना (फेज-2) का हुआ प्रावधान
पटना: बिहार सरकार द्वारा मीठापुर से रामगोबिन्द सिंह महुली पथ परियोजना (फेज-1) के लिए₹1030.58करोड़ की राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति दिनांक02.09.2020को प्रदान किया गया. परियोजना की कुल लंबाई8.86कि०मी० थी. परन्तु मीठापुर से सिपारा तक2.10कि०मी० (फेज-1) सेDe-Scope कर दिया गया है. उक्त परियोजना में4लेन मानक संरचना पर एलिवेटेड संरचना तथा एटग्रेड रोड के निर्माण का प्रावधान किया गया था. फेज-1परियोजना में वर्तमान में5.20कि०मी० एलिवेटेड (4-लेन) पथ तथा6.70कि०मी० एटग्रेड (4-लेन) पथ है.
मीठापुर से सिपारा तक पथ के संरचना में व्यापक बदलाव के कारण मीठापुर-सिपारा-रामगोबिन्द सिंह महुली-पुनपुन पथ परियोजना (फेज-2) का प्रावधान किया गया, जिसमें मीठापुर से सिपारा तक (2.10कि०मी०) एलिवेटेड (4-लेन) पथ एवं महुली से पुनपुन तक (2.20कि०मी०) एटग्रेड (4-लेन) पथ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है.
मीठापुर-सिपारा-रामगोबिन्द सिंह महुली-पुनपुन पथ परियोजना (फेज-1एवं फेज-2) का निर्माण कार्य मेसर्स एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है.
मीठापुर-सिपारा-रामगोबिन्द सिंह महुली-पुनपुन पथ परियोजना (फेज-2) का के लिए प्रशासनिक स्वीकृति₹437.14करोड़ की राशि पर दिनांक26.07.2023को प्रदान किया गया. मीठापुर-सिपारा- रामगोबिन्द सिंह महुली-पुनपुन पथ परियोजना (फेज-2) परियोजना का कार्यारंभ दिनांक27.11.2023को किया गया.
मीठापुर से रामगोबिन्द सिंह महुली पथ परियोजना (फेज-1) का निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए तथा भूपतिपुर में अप-रैम्प तथा ऐट ग्रेट पथ के माध्यम से (फेज-1) के एलिवेटेड पथ की सम्पर्कता प्रदान की गई है. साथ ही साथ फेज-2के अंतर्गत महुली से पुनपुन एटग्रेड पथ का भी निर्माण कार्य को पूर्ण किया जा चुका है. दिनांक-16.06.2025को मुख्यमंत्री, बिहार के कर कमलों द्वारा उक्त पथ का लोकार्पण किया जा चुका है, जिस पर वर्तमान में यातायात का परिचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है.
फेज-2के अंतर्गत मीठापुर से सिपारा एलिवेटेड पथ (2.1कि०मी०) का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है. सिपारा के नजदीक पटना-गया रेलवे लाईन के उपरNH-30पथ पर निर्मितROB के उपरUltra High Performance Fiber Reinforcement Concrete तकनीक का उपयोग करते हुएNH-30के उपर64मीटर स्पैन का निर्माण कार्य किया गया है, जिसकी उच्चाई18मीटर है. साथ ही साथ सम्पूर्ण एलिवेटेड परियोजना आरेखन में दोनों तरफ उच्च गुणवता बालेNoise Barrier का प्रावधान किया गया है.
मीठापुर-सिपारा-रामगोबिन्द सिंह महुली-पुनपुन पथ परियोजना (फेज-2) के सिपारा गुमटी पर आर०ओ०बी० के निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य अक्टुवर, 2026तक निर्धारित की गई है.
यह पथ 4-लेन Closed Circuit Corridor के रूप में पटना से गया, गया से बिहारशरीफ, बिहारशरीफ से बख्तियारपुर एवं बख्तियारपुर से पटना NH-83, NH-82, NH-31 एवं NH-30 होते हुए विकसित होगा. यह एक Dedicated 4-लेन सड़क बौद्ध तीर्थ स्थल गया एवं राजगीर को संपर्कता भी प्रदान करेगा. इसके अलावा पटना से गया एवं गया से पटना जाममुक्त यातायात आवागमन





