Hindi News / पटना में राजस्व अधिकारियों का महाजुटान-2, हड़ताल जारी रखने का ऐलान

BIHAR NEWS : पटना में राजस्व अधिकारियों का महाजुटान-2, हड़ताल जारी रखने का ऐलान

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: राजधानी पटना में मंगलवार को आयोजित राजस्व सेवा के पदाधिकारियों के महाजुटान-2में बड़ी संख्या में अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

करीब1000अधिकारियों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हड़ताल अभी कमजोर नहीं पड़ी है और सरकार का काम पर लौटने का दावा भ्रामक है.

इस दौरान अधिकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए पटना हाईकोर्ट के फैसले के पूर्ण क्रियान्वयन की मांग दोहराई.

साथ ही‘बासा’अधिकारियों के दबाव में बिहार राजस्व सेवा कैडर के साथ नाइंसाफी किए जाने का आरोप भी लगाया गया.

सभा में उपस्थित सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती,तब तक अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश जारी रहेगा. महाजुटान में दिखे जोश और एकता ने यह संकेत दिया कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज हो सकता है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--