BIHAR NEWS : स्पीकर प्रेम कुमार ने सम्राट चौधरी को एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर दी हार्दिक बधाई
Edited By:
|
Updated :14 Apr, 2026, 08:05 PM(IST)
पटना:बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है.
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जी को एनडीए के विधान मंडल दल के नेता के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने से बिहार में नए राजनीतिक युग की शुरुआत हुई है. यह निर्णय उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव,संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि वो अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा बिहार को प्रगति,समृद्धि और सामाजिक न्याय के पथ पर अग्रसर करेंगे. वे अपनी कर्मठता,नेतृत्व कौशल एवं प्रशासनिक सूझ–बूझ से बिहार के विकास को नई दिशा देंगे.
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--





