Hindi News / PMCH के वायरल वीडियो का सच लोकप्रियता के लिए एडिट, कट, पेस्ट कर...

BIHAR NEWS : PMCH के वायरल वीडियो का सच लोकप्रियता के लिए एडिट, कट, पेस्ट कर बनाया गया वीडियो

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पीएमसीएच में अव्यवस्था दर्शाकर बनाये गये वीडियो का सच सामने आया है. इस वीडियो के बारे में पीएमसीएच के अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह वीडियो फरवरी महीने में लोगों के बीच पीएमसीएच के बारे में नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने के लिए बनाया गया है. जिसमें बेबुनियाद नेगेटिव तस्वीरों को एडिट, कट व पेस्ट करके सोशल मीडिया रिल्स पर चलाया जा रहा है.

राजीव कुमार सिंह ने यह भी कहा कि फरवरी महीने से वे पीएमसीएच के अधीक्षक पद पर पदस्थापित हैं. अस्पताल में आये मरीजों को 24 घंटे ट्रॉली उपलब्ध कराया जाता है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में क्षमता से अधिक मरीजों की संख्या होने पर भी हर व्यक्ति का उचित उपचार किया जाता है. राजधानी का पीएमसीएच ऐसा अस्पताल है जो हजारों मरीजों को हर मुमकिन सहायता प्रदान करता है. ऐसे भ्रामक वीडियो पर बिहारवासियों को बिल्कुल विश्वास नहीं करना चाहिए. इस तरह के कंटेंट महज लोकप्रियता पाने के लिए बनाया जाता है.