बेगूसराय : दरभंगा में कांग्रेस मंच से पीएम नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे जाने के मामले में बेगूसराय में भी भाजपा ने शनिवार को प्रदर्शन किया. भाजपा विधायक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन किया और फिर कांग्रेस भवन में जबरन घुसने का प्रयास किया.

बेगूसराय में भी BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस भवन के पास किया पुतला दहन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर नोंक झोंक और हंगामा हुआ. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि भाजपा विधायक के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता झंडा और बैनर के साथ कांग्रेस भवन के सामने राहुल और तेजस्वी का पुतला दहन किया और फिर कांग्रेस भवन में घुसने का प्रयास किया. लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया. इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोंक झोंक हुई है. दरअसल भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के मुद्दे को लेकर शनिवार को कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन करने पहुंचे थे. इस दौरान कांग्रेस और राहुल तेजस्वी के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान भाजपा जहां राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के खिलाफ नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बेगूसराय में भी BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस भवन के पास किया पुतला दहन

भाजपा विधायक कुंदन कुमार ने बताया कि बोलने की आजादी का मतलब यह नहीं है कि प्रधानमंत्री के मां-बहन को गाली दी जाए. उसी को लेकर वह कांग्रेस भवन पर पुतला दहन करने पहुंचे थे. विधायक ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस 11 साल से विपक्ष में हैं जिसे वह पचा नहीं पा रही है और इसीलिए गाली गलौज पर उतारू है. जनता उन्हें अगले 25 साल तक विपक्ष में बैठाने का काम करेगी. लेकिन जिस तरीके से पटना सदाकत आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुसकर हंगामा किया उसी तर्ज पर बेगूसराय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेता ने कांग्रेस भवन में घुसने का प्रयास किया जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जमकर विरोध किया और इस दौरान कांग्रेस ऑफिस के सामने दोनों दलों के कार्यकर्ता हंगामा करते रहे.

बेगूसराय में भी BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस भवन के पास किया पुतला दहन