Hindi News / मीडिया में बयान से पहले तैयारी जरुरी, सीएम सम्राट ने मंत्रियों को योजनाओं...

BIHAR NEWS : मीडिया में बयान से पहले तैयारी जरुरी, सीएम सम्राट ने मंत्रियों को योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी रखने को कहा

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रियों को साफ और सख्त संदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया के सामने कोई भी बयान देने से पहले मंत्री अपने विभाग की योजनाओं,विकास कार्यों और उपलब्धियों की पूरी जानकारी रखें. बिना तैयारी और अधूरी जानकारी के दिए गए बयान सरकार की छवि को प्रभावित कर सकते हैं.

शुक्रवार को नई सरकार के 26 मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाल लिया. इस दौरान कई मंत्रियों ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और प्राथमिकताओं को तय किया. मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लें और हर योजना की नियमित मॉनिटरिंग करें.

सरकार की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि मंत्रियों के कामकाज और प्रदर्शन पर लगातार नजर रखी जाएगी. विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने और प्रशासनिक सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को यह भी सलाह दी कि किसी भी मुद्दे पर मीडिया से बात करते समय तथ्यों के साथ अपनी बात रखें ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंचे. नई टीम के गठन के बाद सरकार अब विकास एजेंडे को लेकर तेजी दिखाने की तैयारी में है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--