Hindi News / स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले-सिविल सर्जन और एम्बुलेंस को तुंरत भेजा गया

JSCA स्टेडियम में भगदड़ : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले-सिविल सर्जन और एम्बुलेंस को तुंरत भेजा गया

Edited By:  |
JSCA stadium mein bhagdar JSCA stadium mein bhagdar

रांची:JSCA स्टेडियम में आयोजित JPL T20 मैच के फाइनल मुकाबले में छोटा नागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टील के बीच मैच खेला गया.जिसमें छोटा नागपुर रॉयल्स ने फाइनल का खिताब जीता है. फाइनल T-20 मैच में उम्मीद से ज्यादा भीड़ पहुंचने के कारण JSCA स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. इस घटना में कुल आठ लोग घायल हो गए थे. घायलों को पारस, राज और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, इस घटना के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एक्टिव मोड में है.

'उपचार के बाद सभी घायलों को किया गया डिस्चार्ज'

झारखंड क्रिकेट T-20 मैच में हुई भगदड़ पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि उम्मीद से ज्यादा भीड़ आ गई थी,आयोजकों की इतनी भीड़ होने की उम्मीद नहीं थी और उस हिसाब से व्यवस्था नहीं थी. इरफान अंसारी ने कहा कि स्टेडियम में छोटे छोटे गेट है उसे खुलने के बाद भगदड़ मच गई. कई लोगों के घायल होने की जैसे ही मुझे सूचना मिली वैसे ही सिविल सर्जन और एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया. हालांकि, जानकारी के मुताबिक लोगों को मामूली चोट लगी है उन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.