गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में छात्र धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम समीर सौरभ और एसपी विनय कुमार तिवारी ने खुद मोर्चा संभालते हुए पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया. अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

गोपालगंज में छात्र प्रदर्शन के बीच DM-SP का फ्लैग मार्च, शहर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शनिवार को डीएम समीर सौरभ और एसपी विनय कुमार तिवारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च बंजारी,पोस्ट ऑफिस चौक,अंबेडकर चौक,मोनिया चौक समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया.

गोपालगंज में छात्र प्रदर्शन के बीच DM-SP का फ्लैग मार्च, शहर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही पूरे शहर में सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए.

जिला प्रशासन ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने,किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट-