Hindi News / मंत्री श्रवण कुमार ने कहा - सरकार ग्रामीण विकास को नई गति देने...

BIHAR NEWS : मंत्री श्रवण कुमार ने कहा - सरकार ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार ग्रामीण विकास विभाग,पटना द्वाराVB-G RAM G Act,2025 एवंVB-G RAM Gयोजना,बिहार-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया.

उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान अधिनियम एवं योजना के विभिन्न प्रावधानों,वित्तीय प्रबंधन,रणनीतिक कार्यान्वयन,डिजिटल गवर्नेंस तथा ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारियों,जिला स्तरीय अधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों ने भाग लिया.VB-G RAM Gयोजना के तहत ग्रामीण परिवारों को रोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा पारदर्शी एवं तकनीक आधारित कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया.

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा किVB-G RAM Gयोजना केवल रोजगार उपलब्ध कराने की पहल नहीं है,बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास,आजीविका संवर्धन और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का एक व्यापक अभियान है. उन्होंने अधिकारियों से योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का आह्वान किया,ताकि इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके.

पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट--