Hindi News / बिहार में घोटाले की जांच में ही घोटाला, एनडीए शासन की असली तस्वीर–...

BIHAR NEWS : बिहार में घोटाले की जांच में ही घोटाला, एनडीए शासन की असली तस्वीर– CPI (ML राज्य सचिव कुणाल

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने शिक्षा विभाग में हुए घोटाले की जांच में ही हुए घोटाले पर तीखी प्रतिक्रिया दी एवं सरकार पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में 885 करोड़ की खरीद योजना में घोटाले की जांच में ही घोटाला होना एनडीए सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं मंत्रालयों से लेकर अधिकारियों तक की मिलीभगत को उजागर कर रहा है. भाजपा भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की बजाए संरक्षण देती है. एनडीए राज में भ्रष्टाचार संस्थागत हो चुका है.

बिहार के स्कूलों में बेंच,डेस्क,बैग,बोरिंग थाली की खरीद में भारी गड़बड़ी हुई थी जिसे विधानसभा में भी उठाया गया था. उसके बाद बनी जांच समिति ने गड़बड़ी को उजागर करती हुई फाइलों को ही गायब कर दिया. जिसे दोष तय करना था उसने ही मामले को दबाने एवं गड़बड़ियों को छुपाने की कोशिश की. क्या यह सरकार के इशारे पर नहीं हुआ है?एक तरफ शिक्षा मंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करते हैं,वहीं दूसरी तरफ घोटाले की जांच में ही घोटाला हो रहा है. मामले में दोषियों पर अविलंब कार्रवाई हो. घोटाले की जांच भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समितियों से कार्रवाई जाए.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--