Hindi News / भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से प्रत्याशी घोषित...

BIHAR NEWS : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से प्रत्याशी घोषित होने पर दी हार्दिक बधाई

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

उन्होंने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बांकीपुर की माटी से जुड़े युवा एवं समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा भारती जी को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ.

बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन के लिए उनका निरंतर समर्पण इस दायित्व का आधार है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि बांकीपुर की देवतुल्य जनता नीरज कुमार सिन्हा भारती जी को अपना आशीर्वाद देकर उन्हें प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी तथा विकास और सुशासन की इस यात्रा को आगे बढ़ाएगी.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--