Hindi News / बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की तैयारी, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा...

BIHAR NEWS : बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की तैयारी, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा ऐलान

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार सुबह विभाग पहुंचकर अपना पदभार संभाल लिया.इस मौके पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया.

पदभार संभालने के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार के करोड़ों लोगों के जीवन से काफी गहराई से जुड़ा विभाग है.राज्य में राशन कार्ड के लाभार्थियों की संख्या8करोड़ से ज्यादा है.हमारा प्रयास होगा कि आगामी दिनों में राशन कार्ड के बुजुर्ग लाभार्थियों को उनके घर तक राशन पहुंचाया जाए.कोई भी योग्य और जरूरतमंद परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहेगा.विभाग उपभोक्ताओं के हित में आगे भी लगातार काम करेगा.

इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव विभूति रंजन चौधरी,बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक सुनील कुमार,संयुक्त सचिव रवीन्द्र कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी सृष्टि प्रिया सहित अन्य विभागीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.पदाधिकारियों ने उन्हें विभाग के कार्यकलापों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी.