Hindi News / मंत्री मदन सहनी ने बाढ़ के नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन

BIHAR NEWS : मंत्री मदन सहनी ने बाढ़ के नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन

Edited By:  |
bihar news bihar news

बाढ : बिहार के उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी ने शनिवार को बाढ़ के नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित क उद्घाटन किया. इस मौके पर मंत्री का विभाग के अधिकारी ने बुके और शॉल देकर भव्य स्वागत किया.

इस अवसर पर बख्तियारपुर विधायक अरुण शाह, नगर अध्यक्ष संजय कुमार एवं निबंधन और उत्पाद विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे. वहीं सैकडों की संख्या में स्थानीय नेता और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में जो पुराने निबंधन कार्यालय है, उस कार्यालय को नवीनतम और हाईटेक बनाया जाएगा. इससे निबंधन कराने और मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने आए लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. वहीं बढ़े हुए शुल्क के सवाल पर मंत्री ने कहा कि 13 साल बाद निबंधन शुल्क बढ़ाया गया है. बढ़े हुए शुल्क से शुरू में थोड़ी परेशानी तो लोगों को होगी. लेकिन बाद में लोगों को लाभ मिलेगा. सरकार को राजस्व मिलने का बढ़िया जरिया है. वहीं उन्होंने कहा कि बहुत शहरों में जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है जिससे किसानों को लाभ मिलेगा. वहीं निबंधन कार्यालय के मैदान में मंत्री ने वृक्षारोपण भी की और कर्मियों द्वारा बनाए गए रंगोली का भी निरीक्षण किया.

बाढ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट-