BIHAR NEWS : तेजस्वी यादव से मिले शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के संबंध में दिशा निर्देश किया प्राप्त

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय ने बिहार विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के संबंध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से मिलकर दिशा निर्देश प्राप्त किया.

उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय की धारा की मजबूती के लिए विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक क्षेत्रों के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल अपने प्रतिनिधित्व की मजबूती के लिए और चुनाव मैदान में पार्टी के स्तर से उम्मीदवार देने के प्रति कटिबद्ध है.

इस दिशा में नेता प्रतिपक्ष ने निर्देश दिया है कि उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने में शिक्षक प्रकोष्ठ अपनी महती भूमिका निभाये और चुनाव अभियान को अभी से ही शुरू कर दें उम्मीदवार की जीत को सुनिश्चित बनाने में.

‌ उन्होंने यह भी कहा कि राजद शिक्षक प्रकोष्ठ पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित बनाने के अभियान में शिक्षक प्रकोष्ठ की और से सभी लोग अभी से लग जाए,जिनको भी उम्मीदवार बनाया जाए,उसकी जीत को सुनिश्चित बनाये. इस दिशा में उन्होंने शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय को कुछ टास्क भी दिए हैं और इसे जल्द से जल्द पूरा करके जनवरी महीने की आखिर तक सारी बातों की जानकारी उपलब्ध कराने का दिशा-निर्देश दिया है.

ज्ञातव्य हो कि पटना प्रमंडल, दरभंगा प्रमंडल, तिरहुत प्रमंडल में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का चुनाव होना है, जबकि कोशी प्रमंडल में स्नातक और सारण प्रमंडल में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव होना है.