Hindi News / शराबंदी पर मंत्री श्वेता गुप्ता ने कहा- कानून लागू है, कार्रवाई लगातार जारी

BIHAR NEWS : शराबंदी पर मंत्री श्वेता गुप्ता ने कहा- कानून लागू है, कार्रवाई लगातार जारी

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब से होने वाली मौतों और कथित होम डिलीवरी को लेकर सवाल पूछे जाने पर मंत्री श्वेता गुप्ता ने कहा कि शराबबंदी को लेकर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की मांग पर नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी लागू की थी और सरकार का उद्देश्य इसे प्रभावी तरीके से लागू रखना है.


प्राकृतिक आपदा पर सरकार अलर्ट


प्राकृतिक आपदाओं को लेकर मंत्री ने कहा कि आपदा को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है,लेकिन उसके प्रभाव को कम करने और जनहानि रोकने के लिए सरकार लगातार काम कर सकती है. मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में प्रशासन और राहत-बचाव की टीमें पूरी तरह तैनात हैं,ताकि किसी भी तरह की परेशानी या कैजुअल्टी को रोका जा सके.


उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जा रही है.


जीविका दीदियों को राशि देने की प्रक्रिया जारी


जीविका दीदियों को रोजगार के लिए सरकार की ओर से दो लाख रुपये तक की सहायता दिए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि राशि चरणबद्ध तरीके से दी जा रही है. उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को राशि मिल चुकी है और बाकी लाभुकों को भी लगातार भुगतान किया जा रहा है.


मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया चरणों के आधार पर चल रही है और धीरे-धीरे सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ दिया जा रहा है.



पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--