BIHAR NEWS : चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने पटना हाईकोर्ट में अस्पताल में हुए सुविधाओं के विस्तार का किया उद्घाटन
Patna : पटना हाईकोर्ट में एक सरकारी अस्पताल है. इस अस्पताल में बड़ी संख्या में डॉक्टर,स्टाफ और नर्स है,जो जजों,वकीलों और सामान्य लोगों की स्वास्थ्य और बीमारियों का इलाज किया जाता है.
पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने सोमवार को इस अस्पताल में हुए सुविधाओं के विस्तार का उद्घाटन किया. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार का लाभ सभी को मिल सकेगा.
अस्पताल में मुफ्त दवाओं के वितरण की व्यवस्था में सुधार और विस्तार की व्यवस्था की जा रही है. ये कोशिश की जा रही है कि आवश्यक और बुनियादी दवाएं उपलब्ध हो.
फिजियोथेरेपी विभाग में 18 मशीन और अन्य सामग्रियां लाई गयी है. इससे लोगों को काफी लाभ होगा. इससे पुनर्वास और दर्द प्रबंधन हो सकेगा. इसमें एडवांस थेरेपी इक्विपमेंट्स की व्यवस्था होगी,जिससे विभिन्न प्रकार का इलाज किया जा सकेगा.
एक्स रे के लिए एक कमरे की व्यवस्था की जा रही है. इसमें लोगों को एक्स रे किया जायेगा. इस व्यवस्था से मरीजों के इलाज में काफी सुविधा होगी.
इस अस्पताल में आँखों के इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है. इसमें आधुनिक तरीके से आँखों की बीमारी की जांच और इलाज किया जायेगा.
ईसीजी मशीन से हृदय रोग के मरीजों की जांच और इलाज किया जा सकेगा. समय पर चिकित्सा मिलने पर बहुत सारी जिंदगियाँ बचायी जा सकेगी.
साथ ही इस अस्पताल में पैथोलॉजिकल टेस्ट की भी व्यवस्था होगी. इससे बीमारियों का जल्द इलाज किया जा सकेगा.
इन सुविधाओं से हाईकोर्ट में सरकारी अस्पताल बेहतर और प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकेगा. इससे न सिर्फ कोर्ट के जजों,वकीलों,अधिकारियों के अलावे सामान्य लोगों को भी लाभ होगा.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जज,वकील व अधिकारीगण उपस्थित थे.
इस अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रशासनिक अधिकारी डॉ. उमेश प्रधान,डॉ. सुधांशु कुमार सिंह इस अवसर पर उपस्थित रहे. इस अस्पताल के आधुनिकीकरण और विस्तार में इनका काफी बड़ा योगदान रहा है.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--





