BIG BREAKING : समस्तीपुर में बैंक में दिनदहाड़े 1.08 लाख रुपये की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मियों को पीटा
समस्तीपुर: बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से है जहां सरायरंजन थाना क्षेत्र के झगड़ा में हथियार बंद अपराधियों ने बंधन बैंक में 1.08 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया. वहीं विरोध करने पर बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि सरायरंजन थाना क्षेत्र के झगड़ा में पांच की संख्या में ग्राहक बन कर बैंक में घुसे अपराधियों ने बंदूक की नोक पर1लाख8हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. वहीं इसका विरोध करने पर बैंक कर्मी की पिटाई भी कर दी. वहीं बैंक में महिला ग्राहक से भी आभूषण लूटे. अपराधियों ने जाने के कर्म में सीसीटीवी फुटेज का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है. अपराधियों ने एक सप्ताह पूर्व भी समस्तीपुर शहर में बैंक से गैस कटर के माध्यम से एटीएम की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. अभी तक उस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी. वहीं एक और बैंक लूट की घटना से पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं.





