Hindi News / 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ लगातार जारी, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के...

BIHAR NEWS : 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ लगातार जारी, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए RMS से बिलिंग व्यवस्था और बेहतर

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार में घरेलू उपभोक्ताओं को जुलाई 2025 से प्रत्येक माह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है. विभाग के अनुसार, उपभोक्ताओं से अप्रैल 2020 से मीटर किराया नहीं लिया जा रहा है. स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल संबंधित माह में हुई बिजली खपत और दर्ज अधिकतम भार (Maximum Load) के आधार पर अगले माह की एक से दो तारीख के बीच तैयार किया जाता है.


यदि किसी घरेलू उपभोक्ता की खपत125यूनिट से अधिक होती है,तो केवल अतिरिक्त यूनिट पर ही निर्धारित ऊर्जा शुल्क और उस पर विद्युत कर के साथ दर्ज अधिकतम भार के अनुसार फिक्स्ड चार्ज देय होता है. यानी125यूनिट तक की बिजली मुफ्त रहती है.


200 यूनिट खपत पर 482.52 रुपये देय

उदाहरण के तौर पर,किसी शहरी स्मार्ट मीटर घरेलू उपभोक्ता की मासिक खपत200यूनिट और दर्ज भार दो किलोवाट है. ऐसे में125यूनिट से अधिक75यूनिट के लिए ऊर्जा शुल्क537.75रुपये (75×7.17रुपये) होगा. इस पर छह प्रतिशत विद्युत कर32.27रुपये तथा दो किलोवाट के लिए फिक्स्ड चार्ज160रुपये देय होगा.


इस तरह कुल राशि730.02रुपये होती है. इसमें सरकार की ओर से75यूनिट पर247.50रुपये का अनुदान समायोजित होने के बाद उपभोक्ता को482.52रुपये का भुगतान करना होगा.


जून-जुलाई का फिक्स्ड चार्ज अगस्त में समायोजित

बिजली बिलिंग व्यवस्था को बेहतर और एकीकृत करने के लिए बिहार में पहले इस्तेमाल हो रहेNICऔरSAPबिलिंग सॉफ्टवेयर के स्थान पर अबRevenue Management System (RMS)लागू किया गया है. नई प्रणाली लागू करने के दौरान कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आईं,जिनका तेजी से समाधान किया जा रहा है.


इसी क्रम में जून और जुलाई2026में125यूनिट से अधिक मासिक खपत वाले कुछ शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के बिल में तकनीकी कारणों से फिक्स्ड चार्ज की राशि का समायोजन नहीं हो सका था,किंतु इस दौरान किसी उपभोक्ता का विद्युत संबंध इस आधार पर विच्छेदित नहीं किया गया.


तकनीकी समस्या दूर होने के बाद जून-जुलाई की लंबित फिक्स्ड चार्ज

राशि का समायोजन अगस्त2026के बिजली बिल में एकमुश्त किया गया है. यह कटौती निर्धारित टैरिफ के अनुरूप है और इसमें कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली गई है.


9.48 लाख उपभोक्ताओं के बिल में हुआ समायोजन

राज्य में करीब95लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. इनमें9,48,652उपभोक्ताओं के मामले में जून और जुलाई की लंबित फिक्स्ड चार्ज राशि करीब54.95करोड़ रुपये थी. इस राशि का समायोजन अगस्त में उपभोक्ताओं के प्री-पेड बैलेंस से किया गया है.

अगस्त में की गई एकमुश्त कटौती की जानकारी उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर परSMSके माध्यम से भी दी जा रही है.


बिल में अलग-अलग विवरण, शिकायत हो तो 1912 पर करें संपर्क

उपभोक्ताओं के बिजली बिल में की गई कटौती का अलग-अलग विवरण उपलब्ध रहता है. यदि किसी उपभोक्ता को बिल अथवा कटौती को लेकर कोई शिकायत हो तो वह टोल-फ्री नंबर1912पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकता है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--