BIHAR NEWS : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, गया में मुख्य सचिव ने प्रचार वाहन को दिखायी हरी झंडी


GAYA : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के प्रचार अभियान की शुरुआत गया जिला अतिथि गृह से बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर की, ये वाहन गया और बोधगया के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाएंगे। इस मौके पर मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन. और डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम भी मौजूद रहे।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 से 15 मई के बीच पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में किया जाएगा। गया में इस दौरान 7 प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जिनमें करीब 2200 खिलाड़ी व तकनीकी स्टाफ भाग लेंगे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर और समुचित रूप से सुनिश्चित की जाएं, उन्होंने कहा कि यह प्रचार अभियान गेम्स की सफलता और बिहार में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।