बिहार में अब बीजेपी युग : अब से थोड़ी देर में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
Edited By:
|
Updated :15 Apr, 2026, 10:23 AM(IST)
पटना:बिहार में सत्ता परिवर्तन के बादसम्राट चौधरी आज 24वें मुख्यमंत्री के रूप पद की शपथ लेने जा रहे हैं. सुबह 11 बजे सम्राट चौधरी की शपथ के साथ बीजेपी युग की शुरुआत होगी. सम्राट चौधरी लोकभवन पहुॆच चुके हैं.लोकभवन में राज्यपाल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. उनके साथ जेडीयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे.
शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. वहीं, पटना में चौक-चौराहों पर बधाई वाले पोस्टर लगाए गए हैं. शपथ ग्रहण समारोह में शिवराज सिंह चौहान, नीतीश कुमार समेत तमाम बड़े शामिल होंगे.
बिहार में सरकार बनाने का टारगेट भी पूरा हो जाएगा. दो दशकों तक बिहार का शासन संभालने वाले नीतीश कुमार अब दिल्ली की राजनीति करेंगे.
बताए कि महज 9 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए सम्राट चौधरी बेहद मुखर और आक्रामक नेता माने जाने जाते हैं. 26 साल पहले विधायक चुने गए, 2024 में डिप्टी सीएम बने और 2025 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद फिर डिप्टी सीएम की शपथ ली थी.





