बिहार में पुलिस का इक़बाल ख़त्म ! : बेख़ौफ़ अपराधी ने वार्ड सदस्य के पति को मारी गोली, वीडियो वायरल

Edited By:  |
Reported By:
bihar me police ka iqbal khatm khagadiya me bekhauf apradhi ne ward parshad pati ko mari goli bihar me police ka iqbal khatm khagadiya me bekhauf apradhi ne ward parshad pati ko mari goli

खगड़िया : बिहार में इन दिनों अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है।अपराधी अब दिनदहाड़े अपराध की घटना को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। वहीं, दिनदहाड़े हो रही हत्या से कानून को पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। ताजा मामला सामने आया है खगड़िया से जहां अपराधी ने दिनदहाड़े वार्ड सदस्य के पति को गोली मार कर इलाके में सनसनी फैला दी है।



मामला मानसी थाना इलाके के बख्तियारपुर इलाके का बताया जा रहा है जहां बेखौफ बदमाश ने दिन दहाड़े वार्ड सदस्य के पति को गोली मार कर इलाके में सनसनी फैला दी है। इस दौरान अपराधियों का हथियार लहराते वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।


बताया जा रहा है कि बकाया रूपया की मांग के विरोध में अपराधी ने गोली मारी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं जख्मी के परिजन ने बताया को करीब पांच साल पहले राजकिशोर साह पटवारी साह से 50 हजार कर्ज लिया था।पटवारी लगातार अपने पैसे की मांग कर रहा था।लेकिन राजकिशोर कर्ज का रूपया नहीं लौटा रहा था।रुपया मांगने के विरोध ने घर पर आज सुबह सुबह आकर गोली मारकर पटवारी को घायल कर दिया।



Copy