GAYA : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


दिनदहाड़े लोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी


लोजपा नेता की गोली मारकर हत्या

बेखौफ अपराधियों ने शेरघाटी के आमस थाना क्षेत्र के सिहुली मोड़ के पास राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता मो. अनवर अली खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सैलून में सेविंग कराने के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

दिनदहाड़े लोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

4 अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि 4 की संख्या में अपराधी थे, जिन्होंने पूरी घटना को अंजाम दिया है। 2 बाइक पर सवार 4 की संख्या में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और पूरी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है। आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दिया है और जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।


बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। लोजपा नेता जमीन मापी का भी काम करते थे। साथ ही गुरुवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके थे।