आरा : सातवें चरण का नामांकन प्रक्रिया चल रहा है. आरा लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन माले प्रत्याशी कामरेड सुदामा प्रसाद आरा संसदीय सीट से समाहरणालय में जाकर नॉमिनेशन किया. महागठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने नामांकन से पहले बाबू वीर कुंवर सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाबा साहब अंबेडकर को माल्यार्पण करने के बाद लोकनायक जयप्रकाश जी का माल्यार्पण किया.

माल्यार्पण करने के बाद सुदामा प्रसाद रोड शो के माध्यम से नामांकन जनसभा स्थल रमना मैदान स्थित बाबू कुंवर सिंह स्टेडियम पहुंचें। वहां आरा लोकसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर नामांकन किया। इस दौरान नामांकन जनसभा कार्यक्रम में महागठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ. वरिष्ठ नेताओं में CPIML का महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य, संदेश विधायक किरण देवी, सन्देश पूर्व विधायक अरुण यादव, पूर्व एमएलसी अजय सिंह, शाहपुर विधायक राहुल तिवारी' आरा के पूर्व विधायक अनवर आलम, राष्ट्रीय संयोजक भारत जोड़ों अभियान श्री योगेंद्र यादव, श्री कामरेड कुणाल, श्री राम विष्णु सिंह लोहिया विधायक जगदीशपुर, श्रीमती कांति सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजद महिला प्रकोष्ठ, कामरेड राजाराम सिंह, पूर्व एमएलसी लाल दास राय, मनेर विधायक भाई वीरेंद्र, राजा जिला अध्यक्ष बीरबल यादव सहित दर्जनों नेता मंच पर मौजूद रहे.

आरा से विवेक कुमार की रिपोर्ट..