बिहार के CM का Birthday : रांची में जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो और सरयू राय ने कार्यकर्ताओं के साथ काटा केक, दी बधाई
Edited By:
|
Updated :01 Mar, 2025, 01:50 PM(IST)
Reported By:
रांची :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन आज है. इस मौके पर रांची में जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरु महतो और विधायक सरयू राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा. बिहार के सीएम नीतीश कुमार को उनके जन्म दिन पर सभी ने उन्हें बधाई दी और उनके लंबी उम्र की कामना की है.
इस अवसर पर झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का जन्मदिन है. उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि आगे पार्टी को साथ लेकर चलें, यही कामना करता हूं . आज पूरे झारखंड के सभी जिलों में नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया जा रहा है. बिहार विधानसभा के चुनाव में झारखंड JDU की अहम भूमिका रहेगी.
वहीं इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि नीतीश कुमार स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे, मैं ईश्वर से यही कामना करता हूं.