मोतिहारी: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर एनडीए के नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने शनिवार को मोतिहारी के हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में अपने बीजेपी प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान के समर्थन में जनसभा किया. उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील किया.

सम्राट चौधरी ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते थे कि बिहार में हेमा मालिनी की तरह सड़क बना देंगे. पर ओम पूरी के गाल की तरह सड़क बना दिए. सम्राट चौधरी ने कहा कि आजकल लालटेन दुकान में नहीं मिलता, कबाड़ में मिलता है तो चुनाव में भी इसे कबाड़ में भेज देना है.

महिलाओं को मिले 10 हाजर रुपए को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई माई का लाल नहीं है जो रुपए लौटा ले. क्योंकि वित्त मंत्री हम हैं. आजकल लालू के लाल चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख रहे हैं. पैसे नहीं देने को लेकर पर हम बता दे रहे हैं कि हर महिलाओं को रुपए मिलेगा.

मोतिहारी से अमित कुमार की REPORT