मोतिहारी : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा विधासनभा के बीजेपी प्रत्याशी श्यामबाबु यादव के समर्थन में जनसभा किया. इस मंच पर पिपरा के अलावे कल्याणपुर के प्रत्याशी सचिन्द्र सिंह धुबन, प्रत्याशी राणा रंधीर सिंह एवं केसरिया के प्रत्याशी शालिनी मिश्रा मौजूद थी. अमित शाह ने अपने सभी प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन माँगा और कहा कि आप लोगपूर्वी चंपारण से इतना मजबूती से कमल और तीर का बटन दबाइये कि इसका कार्टनइटली तक पहुंच जाए.
इसके साथ ही आज चुनावी मंच से चुटकी वाले अंदाज में जनता से कहा कि लालू जी भी बिहार में बहुत काम किये हैं और फिर उन्होंने लालू राज के सभी घोटालों की गिनती गिनवा डाला.
मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट—
