BIG NEWS : पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार मिली सूचना से दहशत
पटना : राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह सातवीं बार और 24 घंटे में दूसरी बार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सुबह सुबह मिली धमकी से मौके पर हड़कंप मच गया है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है.
पटना में एक बार फिर दहशत का मौहाल बन गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट के रजिस्ट्रार के फोन पर कॉल कर सिविल कोर्ट के पूरी बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी दी गई है. पिछले 24 घंटों में यह दूसरी बार ऐसी स्थिति बनी है.
जानकारी मिली है कि एक अनजान व्यक्ति ने सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार से फोन पर संपर्क किया. उसने धमकी दी कि वह पूरे सिविल कोर्ट परिसर को उड़ा देगा. उसने कथित तौर पर चेतावनी दी कि वह इस बार पूरे कोर्ट भवन को तबाह कर देगा. इस पर पटना पुलिस और सुरक्षा बल चौकन्ने हो गए हैं. उन्होंने तुरंत कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी.
सिविल कोर्ट पटना को बम से उड़ाने की धमकी के बारे में सूचना मिलते ही पटना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत कोर्ट परिसर पहुंची और उन्होंने व्यापक तलाशी अभियान शुरु किया. बम निरोधत दस्ते, डॉग स्क्वायड की टीम और बम की पहचान करने वाले विशेषज्ञों ने कोर्ट परिसर को घेरकर गहन तलाशी ली. हालांकि अभी तक अदालत परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट---





