Hindi News / बिहार में 97.84 लाख पेंशनधारियों को 10 जुलाई को मिलेगी ₹1,100 की पेंशन

BIG NEWS : बिहार में 97.84 लाख पेंशनधारियों को 10 जुलाई को मिलेगी ₹1,100 की पेंशन

Edited By:  |
big news big news

पटना: बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को ₹1,100 की पेंशन राशिDBTके माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत कुल 97.84 लाख लाभार्थियों को ₹1,423.94 करोड़ की पेंशन राशि हस्तांतरित की जाएगी.

उन्होंने कहा कि यह पहल वृद्धजनों,दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा,सम्मान और समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम है. सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक माह की 10 तारीख को बिना किसी देरी केDBTके जरिए पेंशन का भुगतान सुनिश्चित हो.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट -