Hindi News / सीएम सम्राट का सख्त निर्देश- ऑफिस लेट आना, समय से पहले घर जाना,...

BIG NEWS : सीएम सम्राट का सख्त निर्देश- ऑफिस लेट आना, समय से पहले घर जाना, नहीं चलेगा

Edited By:  |
big news big news

पटना: बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर सख्त रुख अपना लिया है. अब दफ्तर में लेट आने और समय से पहले निकलने पर कार्रवाई तय मानी जा रही है. सरकार ने साफ संदेश दिया है कि अब कार्यसंस्कृति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की उपस्थिति पर खास निगरानी रखी जाएगी. बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया है,ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचें और पूरे समय तक काम करें.

सरकार का मानना है कि सरकारी कार्यालयों में समय पालन की कमी के कारण आम जनता को परेशानी होती है और काम में देरी होती है. ऐसे में यह सख्ती प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

इसके साथ ही कार्यालय समय को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. कर्मचारियों को तय समय पर आना,निर्धारित समय तक रहना और बीच में अनावश्यक अनुपस्थिति से बचने को कहा गया है.

सूत्रों के मुताबिक,कुछ विभागों में छह दिन का कार्य सप्ताह लागू करने और कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है.

महिला कर्मचारियों को कुछ मामलों में विशेष छूट दी गई है,लेकिन कुल मिलाकर अनुशासन पर कोई समझौता नहीं होगा.

सरकार का यह कदम“जीरो टॉलरेंस”नीति के तहत प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. पहले भी मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्ती के संकेत दिए थे.

अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से न केवल काम की गति बढ़ेगी,बल्कि आम लोगों को भी समय पर सेवाएं मिल सकेंगी.

कुल मिलाकर,सम्राट सरकार ने साफ कर दिया है कि अब सरकारी नौकरी में ढिलाई नहीं,बल्कि अनुशासन और जवाबदेही ही प्राथमिकता होगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-