Hindi News / गयाजी में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जांच...

BIG NEWS : गयाजी में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big news big news

गयाजी:बड़ी खबर बिहार के गयाजी से है जहां शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले में अपराधियों ने युवक को गोली मार कर हत्या कर दी. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना से इलाके में दहशत है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई .

बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है,जिसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक को एक दो नहीं बल्कि चार अपराधियों ने हाथ में पिस्टल लेकर पहले युवक के सामने तान दी और फिर एक-एक कर ताबड़तोड़ चार गोली मारकर हत्या कर दिया और फरार हो गए. वहीं इस घटना में युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है.

मृतक युवक की पहचान बैरागी मोहल्ला निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र 19 वर्षीय सुभब कुमार के रूप में की गई है. जो किसी काम से घर के बाहर निकला ही था कि पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने नजदीक से गोली मार दी,जिससे घटनास्थल पर हीं युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है मृतक के पिता उपेंद्र पासवान का मोहल्ले के एक युवक से पिछले 5 वर्षों से विवाद चल रहा था. पुराने विवाद को लेकर किसी अपराधी से हत्या करवाने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची है. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.

वहीं इस घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि छापेमारी की जा रही है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज कैमरा खंगाला जा रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

वहीं परिजनों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है. हर पहलु पर जाँच कर कार्रवाई की जाएगी.

गयाजी से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट--