चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से है जहां 3 हथियार बंद अपराधियों ने बैंक ऑफ बडौदा में पैसा जमा करने जा रहे आईबीपी पेट्रोल पंप के 2 कर्मचारियों से 5 लाख रूपये लूट कर फरर हो गया. यह घटना जायका होटल के सामने सड़क पर सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की बतायी जा रही है. लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

चाईबासा में हथियार बंद अपराधियों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटा 5 लाख

बताया जा रहा है कि 3 हथियार बंद लुटेरों ने पेट्रोल पंप के दोनों कर्मचारियों को हथियार सटाकर बट से मार कर घायल भी कर दिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लूट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है. घटना स्थल शहर के बीचो-बीच है और काफी व्यस्ततम मार्ग है. इसी मार्ग से व्यवहार न्यायालय कोर्ट है. घटना की सूचना पर पुलिस तुरत घटना स्थल पर पहुंची. शहर के बीचो-बीच दिनदहाड़े लूट की घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है. घटना के समय वहां काफी अफरातफरी मच गई.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट--