Hindi News / मधुबनी में रुपए बांटते वीडियो वायरल होने पर पुलिस पर गिरी गाज, SP...

BIG NEWS : मधुबनी में रुपए बांटते वीडियो वायरल होने पर पुलिस पर गिरी गाज, SP ने ASI सहित 3 को किया सस्पेंड

Edited By:  |
Reported By:
big news big news

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले में वाहन के अंदर बैठकर रुपए गिनने और बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने अररिया संग्राम थाना की महिला पुलिस अधिकारी(ASI)समेत 3 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

वायरल वीडियो में अररिया संग्राम थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी सोनल कुमारी सरकारी गाड़ी के अंदर नोटों की गड्डियों का लेन-देन और गिनती करती दिखाई दी है. महिलाASIका वाहन में आपस में रुपए बांटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

वहीं यह वीडियो वायरल होते होते मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के पास पहुंचने पर झंझारपुर के एसडीपीओ से इसकी जांच कराई गई. जांच में वीडियो में रुपए बांटते वायरल हो रही पुलिस पदाधिकारी की पहचान अररिया थाना में पदस्थापितASIसोनल कुमारी,सिपाही गौतम कुमार और महिला सिपाही सौंदर्या राय के रूप में होते ही पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने तीनों को निलंबित कर दिया.