BIG NEWS : चाईबासा में IED ब्लास्ट में 1 जवान शहीद, 1 घायल, राज हॉस्पिटल में भर्ती

Edited By:  |
big news big news

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से है जहां चाईबासा के जराईकेला में शनिवार को आईईडी विस्फोट होने से घायल 2 जवानों में से इलाज के लिए पहुंचे एक जवान की रांची राज अस्पताल में मौत हो गई.

आपको बता दें कि 12.04.2025 को चाईबासा के छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये I.E.D विस्फोट किया गया. इसकी चपेट में आने से कोबरा 203BN.के 1. एच०सी०/ आर०ओ० विष्णु सैनी एवं झारखण्ड जगुआर के 2. सी०टी० सुनील धान गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रांची लाया गया. रांची राज हॉस्पिटल में झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान शहीद हो गये. राज हॉस्पिटल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जवानों की जांच की. इसके बाद जवान सुनील धान की मौत की पुष्टि की.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--