Hindi News / चास अंचल कार्यालय में की जांच,बांधगोडा मौजा का है मामला

सीआईडी डीएसपी पहुंचे बोकारो : चास अंचल कार्यालय में की जांच,बांधगोडा मौजा का है मामला

Edited By:  |
cid-dsp pahuchey bokaro cid-dsp pahuchey bokaro

बोकारो: रांची सीआईडी के डीएसपी नवल किशोर प्रसाद गुरूवार कोचास अंचल कार्यालय जांच करने पहुंची. इस दौरान उन्होंने रजिस्टर टू की जांच की. यहमामला वर्ष 2019 का है. स्थगित जमाबंदी के स्थानांतरण के बाद ऑनलाइन किए जाने के मामले को लेकर जांच की जा रही है. सीआईडी की टीम वन भूमि से जुड़े पुराने पंजी और रिकॉर्ड की जांच कर रही है.मीडिया से किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच जारी है.

सीआईडी डीएसपी नेजानकारी देते हुए बताया कि यह मामला बांधगोडा मौजा स्थित करीब 100 एकड़ वन भूमि का है. जानकारी के मुताबिक डायमंड सिटी के स्थगित जमाबंदी लगभग 05 एकड़ जमीन जिसमें वन विभाग की एक एकड़ 32 डिसमिल जमीन शामिल था, उसे गलत तरीके से ऑनलाइन किया गया था.

इसी मामले में सीआईडी में कंप्लेन दर्ज किया गया था. इसको लेकर जांच की जा रही है. मामले को एसीबी द्वारा भी जांच किया जा रहा है.