BIG NEWS : NEET और CSBC परीक्षा को लेकर अलर्ट, बिहार पुलिस की सख्त चेतावनी, अफवाह, पेपर लीक और ठगी से रहें सावधान
पटना: बिहार में आगामीNEET-2026 पुनर्परीक्षा और केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC)की सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (EOU)ने महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है.अभ्यर्थियों,अभिभावकों और आम लोगों को परीक्षा से जुड़ी अफवाहों,साइबर ठगी और पेपर लीक के नाम पर फैलाए जा रहे फर्जी दावों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
EOUके अनुसार, NEET-2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी,जबकिCSBCसिपाही भर्ती परीक्षा 14 और 17 जून 2026 को होगी.इन परीक्षाओं के दौरान कुछ असामाजिक तत्व और साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म,व्हाट्सऐप,टेलीग्राम,फेसबुक,इंस्टाग्राम तथा अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर प्रश्नपत्र या उत्तर उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर सकते हैं.ऐसे लोग अभ्यर्थियों से पैसे ठगने का प्रयास भी कर सकते हैं.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति को परीक्षा से संबंधित कोई संदिग्ध कॉल,मैसेज,ई-मेल या सोशल मीडिया पोस्ट प्राप्त होती है तो उसकी जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या साइबर थाना को दी जाए.साथ ही परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह को किसी समूह में फॉरवर्ड नहीं करने की अपील की गई है.
आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि यदि प्रश्नपत्र वायरल होने या परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने की कोई सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी मोबाइल/व्हाट्सऐप नंबर 9031829067 या ई-मेलdigeou-bih@gov.inपर तुरंत दी जा सकती है.साइबर ठगी से संबंधित शिकायतNCRPहेल्पलाइन 1930 पर भी दर्ज कराई जा सकती है.
पुलिस ने चेतावनी दी है कि पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट-2024 के तहत परीक्षा में गड़बड़ी,पेपर लीक या अनुचित साधनों के इस्तेमाल के दोषियों को 10 वर्ष तक की सजा और 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





