BIG NEWS : बांका में कार और बाइक में भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 4 घायल, भागलपुर रेफर
बांका : बड़ी खबर बिहार के बांका से है जहां देवघर- सुल्तानगंज मुख्यमार्ग क़े बिज्जी खरवा गांव क़े पास कार औऱ बाइक में भीषण टक्कर में होने से बाइकसवार 3 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि कार में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को बेलहर रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज क़े लिए सभी को भागलपुर रेफर कर दिया गया. घटना क़े बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि कार सुल्तानगंज से देवघर जा रही थी. इसी दौरान बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं कार में सवार 4 लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान बांका जिले क़े फुल्लिडुमर थाना क़े बबरझोप गांव क़े रुपेश साह, सुरेन्द्र साह एवं बालेश्वर साह क़े रूप में की गई है जबकि घायल कार सवार झारखण्ड क़े गढ़वा जिले क़े रहने वाले हैं जो सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर पूजा करने जा रहे थे.
बांका से खगेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट—





